फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लोहड़ी पर खूब चले दातर समेत तेजधार हथियार, विभिन्न मामलों में 20 लोग घायल

लोहड़ी पर खूब चले दातर समेत तेजधार हथियार, विभिन्न मामलों में 20 लोग घायल

Mon, 14 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
लोहड़ी पर खूब चले दातर समेत तेजधार हथियार, विभिन्न मामलों में 20 लोग घायल
लोहड़ी पर तेजधार हथियार, विभिन्न मामलों में 20 घायल
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर कलां, नौशहरा नालबंदा, मकीमपुर, शरीफ चक्क, कोठी पंडंता, आनंदपुर और शास्त्री नगर में हुए झगड़े
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट के विभिन्न स्थानों पर हुए लड़ाई झगड़ों में 20 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोग (बाप-बेटा) सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अन्य प्राथमिक उपचार करवाकर घर लौट गए। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायलों की पहचान करतार उनका बेटा लोकेश, अश्विन तीनों निवासी गांव फिरोजपुर कलां, सिकंदर सिंह, परविंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, सुरिन्द्र कुमार, मोहन सिंह, बलविन्द्र सिंह, रंजीत सिंह सभी निवासी गांव नौशहरा नलबंदा, स्वरूप लाल, सुरजीत कुमार, रेखा, तीनों निवासी गांव छन्नी मकीमपुर, बलजीत कुमार, अतुल कुमार निवासी गांव शरीफ चक्क, इंदु बाला, राज पाल निवासी गांव पंडतां दी कोठी, अरुण सिंह निवासी मोहल्ला आनंदपुर, साहिल वर्मा निवासी मोहल्ला शस्त्री नगर, राज कुमार निवासी मोहल्ला सुंदर नगर के रूप में हुई है। इनमें करतार व उनका बेटा लोकेश सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। घायल करतार का आरोप है कि वह बीती रात को लोहड़ी का कुछ सामान घर लेकर जा रहा था। अभी वह घर के पास ही पहुंचा था कि उनका भतीजा बिना वजह गाली गलौज करने लगा। वजह पूछने पर उसने पहले से हाथ में पकड़ी हुई तेजधार दातर से उन पर वार कर दिए। जिसके चलते उनकी टांग, बाजू, सिर में घाव आए। उनकी चीख पुकार सुन दौड़ा आया उनका बेटा लोकेश जैसे ही उन्हें छुड़ाने का प्रयास करने लगा तो भतीजे ने उन्हें भी घायल कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना में कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed