{"_id":"5bdc78febdec2269b059ce3d","slug":"51541175550-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साली को जहर खिलाकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने साली को जहर खिलाकर की हत्या
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा ने साली को जहर देकर की हत्या
पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)। जीजा ने साली को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आशंका है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पिता के बयान पर दामाद (जीजा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतका सतवीर कौर (24) के पिता जगसीर सिंह पुत्र अमर सिंह वासी गांव छोटा घर जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटी शादीशुदा है। सतवीर कौर कुवारी थी। एक माह पहले ही उन्हें अपने दामाद बिक्रमजीत सिंह और सतवीर कौर के बीच अवैध संबंध का शक हुआ था। कई बार दामाद बिक्रमजीत सिंह को मना भी किया था लेकिन वह नहीं माना था। जगसीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी सतवीर कौर को अपने साले के घर फिरोजपुर भेज दिया था। 31 अक्तूबर को साले ने उन्हें बताया कि सतवीर कौर घर से गायब हो गई है, उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। उसकी रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बिक्रमजीत सिंह से सतवीर कौर संबंधी पूछा गया तो वह उन्हें बुराभला कहने लगा। उसके बाद बिक्रमजीत सिंह के पिता अमर सिंह का उन्हें टेलीफोन आया कि गांव लल्ले में ट्यूबवेल के पास सतवीर कौर मरी पड़ी है, शायद उसने कोई जहरीली वस्तु खाई है। जगसीर का आरोप है कि उसके दामाद बिक्रमजीत सिंह ने उसकी बेटी सतवीर कौर को जहर खिलाकर हत्या की है। उधर, थाना तलवंडी भाई के प्रभारी अभिनव चौहान ने कहा कि जगसीर सिंह के बयान पर पुलिस ने बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।