फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर में चला रहे थे बिना लाइसेंस आइलेट्स सेंटर, चार पर केस

घर में चला रहे थे बिना लाइसेंस आइलेट्स सेंटर, चार पर केस

Tue, 31 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
घर में चला रहे थे बिना लाइसेंस आइलेट्स सेंटर, चार पर केस
घर में चला रहे थे बिना लाइसेंस आइलेट्स सेंटर, चार पर केस
विज्ञापन

एनआरआई बेल्ट भुलत्थ में एसडीएम और डीएसपी ने की छापामारी
अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों को बख्शेंगे नहीं : डीएसपी
कपूरथला। दोआबा में एनआरआई बेल्ट के नाम पर विख्यात भुलत्थ एरिया में जिला व पुलिस प्रशासन ने बिना लाइसेंस विदेश भेजने का धंधा करने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। घर में आइलेट्स सेंटर खोल कर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले चार लोगों के खिलाफ थाना भुलत्थ की पुलिस ने मानव तस्करी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने बताया कि मानव तस्करी को रोकने के उद्देश्य से उन्होंने एसडीएम भुलत्थ गुरसिमरन सिंह के साथ भुलत्थ एरिया में अवैध तरीके से विदेश भेजने के कारोबार में संलिप्त सेंटरों पर छापामारी की थी। जिसके तहत उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि बलदेव राम निवासी वार्ड नं.6 भुलत्थ और उसका लड़का बकुल अपने घर में बिना लाइसेंस के आइलेट्स सेंटर चला कर इलाके में बच्चों को विदेश भेजने के लिए आइलेट्स की सिखलाई दे रहे हैं। इसके अलग-अलग गैर कानूनी ट्रेवल एजेंटों से संबंध हैं और इलाके के भोले-भाले लोगों को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहा है। इसी तरह तरुण कुमार निवासी अभिनंदन पार्क जालंधर और निशान सिंह वार्ड नं.4 भुलत्थ बस स्टैँड भुलत्थ करतारपुर रोड पर अलग-अलग दुकानों में विभिन्न आईडी पर पासपोर्ट आवेदन करते हैं और लोगों को बाहर भेजने के लिए एजेंटों के माध्यम से विदेश भेजने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। इस तरह से यह चारों व्यक्ति भोले-भाले लोगों को गुमराह करके धोखाधड़ी कर रहे हैं। इनके खिलाफ थाना भुलत्थ में मानव तस्करी एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। इन लोगों पर केस दर्ज होने के बाद कस्बा भुलत्थ में ट्रेवल एजेंटों में हड़कंप मच गया है और लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार मानव तस्करी को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त है और बिना लाइसेंस के काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed