{"_id":"5a45202e4f1c1b4c528bc307","slug":"51514479662-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से मोबाइल फोन मिलने पर कैदी व हवालाती समेत तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से मोबाइल फोन मिलने पर कैदी व हवालाती समेत तीन नामजद
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से मोबाइल मिलने पर तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। केंद्रीय मॉडर्न जेल प्रशासन ने एक कैदी और एक हवालाती से मोबाइल फोन समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया था। डिप्टी जेल अधीक्षक की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद वीरवार को दोनों के अलावा गांव पंजगराईं निवासी गुरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरदेव पर आरोप है कि वह कैदियों से संपर्क में रहते हुए उनका सामान जेल के बाहर से अंदर फेंकने का काम करता था। इस काम के बदले उसे 30 हजार रुपये प्रति महीना मिलते थे।
डिप्टी जेल अधीक्षक ने बताया कि 29 नवंबर को जेल प्रशासन ने कैदी लवप्रीत सिंह उर्फ डिंपी और हवालाती सलीम मसीह से वर्जित सामान और एक मोबाइल फोन बरामद किया। यह सामान पंजगराईं के गुरदेव सिंह ने जेल के बाहर से अंदर फेंका था। इस शिकायत पर जांच के बाद जिला पुलिस ने डीए लीगल की राय ली। इसके आधार पर कैदी लवप्रीत सिंह व हवालाती सलीम मसीह और गुरदेव सिंह पंजगराई के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।