{"_id":"59cbd2dd4f1c1ba1538b4a3f","slug":"51506530013-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर बहू को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर बहू को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना में बहू से मारपीट कर घर से निकाला
पुलिस ने पति समेत तीन पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
ससुरालियों ने दहेज प्रताड़ना में बहू से मारपीट कर मायके भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
आजाद नगर निवासी विनोद बाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी सुनैना की शादी दीपक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर आरोपियों ने सुनैना के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यही नहीं उसे परेशान करने लगे। उन्होंने सुनैना से मारपीट कर उसे घर से निकाल मायके भेज दिया। सुनैना ने मायके पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
सुनैना की मां विनोद बाला ने बेटी के साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद आरोपी पति दीपक, अनीता और सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।