{"_id":"5babb515867a557eab5ad389","slug":"41537979669-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक पर आठ-दस अज्ञात युवकों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक पर आठ-दस अज्ञात युवकों ने किया हमला
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। थाना सिटी के तहत जलौखाना के मुख्य चौक पर दिनदहाड़े 8-10 हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक की दो उंगलियां काट डालीं। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में जालंधर रेफर कर दिया गया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सागर कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी हाथीखाना ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर गया। फिर घर से चार बजे के करीब निजी सामान लेने के लिए बाइक से निकला। जब वह जलौखाना के मुख्य चौक पर पहुंचा तो पुरानी रंजिश के तहत पहले से ही 4 बाइक पर सवार 8-10 युवक जलौखाना चौक में मौजूद थे। उन युवकों ने उसे देखते ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए जब उसने अपने हाथ आगे किए तो एक युवक ने तेजधार हथियार से उसके हाथों की उंगलियां काट दीं। घटना की सूचना थाना सिटी की पुलिस को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।