{"_id":"5b63357e4f1c1bf5498b4a51","slug":"41533228414-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले दो गैंगस्टर हथियारों के साथ काबू, एक गैंगस्टर पर 33 मामले दर्ज है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने वाले दो गैंगस्टर हथियारों के साथ काबू, एक गैंगस्टर पर 33 मामले दर्ज है
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक पर 33 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस की टीम ने लूटपाट गैंग के दो सदस्यों को काबू किया है। दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर मुठभेड़ में मारे जा चुके भिंदा शादी पुरिया व रूबी तल्वण के साथ मिलकर वारदात करते थे। एक आरोपी संदीप सिंह पर 33 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, सात कारतूस के अलावा एक वरना कार बरामद की है।
एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल, एसपी बलकार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर शिव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लूटपाट करने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर संदीप सिंह उर्फ रिंपा और तीर्थ राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल के अलावा कारतूस व वरना कार बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपियों ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। 2016 में बेगोवाल में एक आई-10 को छीना था जबकि खन्ना के बाबर बैंक के बाहर 50 हजार रुपये छीने भी थे। एसएसपी माहल ने बताया कि संदीप सिंह पर 33 केस दर्ज हैं। इसमें लूटपाट, धोखाधड़ी, चोरी, अवैध हथियारों के मामले दर्ज हैं।