{"_id":"5b311e4b4f1c1bb51e8b7cc2","slug":"41529945675-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम मुलाजिम के रिश्वत लेते का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावरकॉम मुलाजिम के रिश्वत लेते का वीडियो वायरल
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मोटर का नाम तब्दील कराने के लिए ली दो हजार रुपये की रिश्वत
पैसे देने वाले ने वीडियो बनाकर बाद में विजिलेंस को दी लिखित शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पावरकॉम दफ्तर सब डिवीजन दोदा के एक मुलाजिम का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मुलाजिम मोटर का नाम तब्दील कराने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत ले रहा है। यह वीडियो पैसे देने वाले व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यहीं नहीं उसने विजिलेंस को इसकी लिखित शिकायत भी दी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गांव दोदा निवासी जगदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने बताया कि उसने कुछ समय पहले गांव में जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर लगी मोटर अपने नाम करवाने के लिए उसने सारी कागजी कार्रवाई पूरी करके दोदा पावरकॉम दफ्तर में इस बाबत दरख्वास्त दी। इस काम के बदले आरए त्रिलोक कुमार ने उनसे तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग की। आखिर उनकी दो हजार रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने चालाकी से रिश्वत लेते मुलाजिम की वीडियो बना ली और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जगदीप सिंह के अनुसार उसने इस संबंध में विजिलेंस विभाग को भी शिकायत देकर मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, जब सब डिवीजन दोदा के एसडीओ जसप्रीत के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से इस बारे में पता चला है। इसमें एक मुलाजिम को रुपये लेते दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।