फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   33 किलो हरे डोडे पोस्त के पौधे बरामद करने का दावा

33 किलो हरे डोडे पोस्त के पौधे बरामद करने का दावा

Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
33 किलो हरे डोडे पोस्त के पौधे बरामद करने का दावा
डोडे के 33 किलो पौधे बरामद
विज्ञापन

कपूरथला। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने हरे डोडे के पौधों की खेप बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने बरामद खेप का वजन 33 किलोग्राम होने का दावा किया है। आरोपी पुलिस की रेड की भनक लगने पर फरार हो गया। उसके खिलाफ थाना फत्तूढींगा में केस दर्ज कर लिया गया है। एएसआई दलविंदर जीत सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि तरसेम सिंह उर्फ सेमा निवासी गांव सैफलाबाद डोडे की खेती करता है। इस समय भी उसने अपने डोडे के पौधे अपनी हवेली में सूखने के लिए रखे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ हवेली में दबिश दी। दबिश से पहले ही आरोपी तरसेम सिंह फरार हो गया। पौधों का वजन 33 किलोग्राम निकला। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed