फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   साइंस सिटी के पास हादसों में दो लोग जख्मी

साइंस सिटी के पास हादसों में दो लोग जख्मी

Mon, 20 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
साइंस सिटी के पास हादसों में दो लोग जख्मी
सड़क हादसों में दो गंभीर घायल
विज्ञापन

साइंस सिटी के पास पलटा ऑटो, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के पास दो सड़क हादसों में दो गंभीर जख्मी हो गए। पहले हादसे में सवारियों से भरा थ्री व्हीलर पलट गया। इस वजह से चालक घायल हो गया। वहीं थ्री-व्हीलर में सवार सभी सवारियां बाल-बाल बच गई। राहगीरों की सहायता से घायल चालक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ड्यूटी डॉ. बीएस बैंस के अनुसार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इलाज जारी है। सिविल अस्पताल में भर्ती सोनू निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि वह जालंधर बस स्टैंड से सवारियां लेकर कपूरथला आ रहा था। जब पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के पास पहुंचा तो अचानक थ्री-व्हीलर का संतुलन बिगड़ गया। इससे थ्री-व्हीलर पलट गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा साइंस सिटी के अंतर्गत वडाला ओवरब्रिज के पास हुआ। यहां बाइक-जीप की टक्कर में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। ड्यूटी डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि घायल की एक टांग टूट गई है। सिविल अस्पताल में भर्ती राजपाल निवासी हरनाम नगर ने बताया कि वह बाइक पर जालंधर से कपूरथला आ रहा था। वह जब वडाला ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे साइड मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। जीप चालक मौके से फरार हो गया। घटना संबंधी साइंस सिटी चौकी की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed