{"_id":"5c192736bdec225725362b06","slug":"31545152310-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का जाली इकरारनामा तैयार कर व्यक्ति से 30 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन का जाली इकरारनामा तैयार कर व्यक्ति से 30 लाख ठगे
विज्ञापन
जमीन का जाली इकरारनामा तैयार कर 30 लाख ठगे
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने भाई की जमीन का जाली इकरारनामा तैयार कर एक व्यक्ति से तीस लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी सुच्चा सिंह घर से अपने भाई का वोटर कार्ड चुरा लाया और भाई की जगह किसी और व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का जाली इकरारनामा तैयार करवाया लिया।
बलवीर सिंह पुत्र भागा सिंह वासी चिब उरचा जिला सिरसा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी सुच्चा सिंह वासी गट्टी मत्तड़ (गजनी वाला) थाना ममदोट ने अपने भाई का वोटर कार्ड चुरा लिया। उसके बाद भाई की जमीन का इकरारनामा तैयार करने के लिए सुच्चा ने अपने भाई की जगह गुरमीत सिंह वासी दोना मत्तड़ को खड़ा दिया। इस तरह उसने जमीन का जाली इकरारनामा तैयार कर लिया। इस काम में आरोपी अवतार सिंह वासी दोना मत्तड़ ने भी सुच्चा सिंह की मदद की। सुच्चा सिंह ने अपने भाई की जमीन का इकरारनामा बलवीर सिंह के साथ किया और उससे 30 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में बलवीर को पता चला कि जिस जमीन का इकरारनामा सुच्चा सिंह ने उसके साथ किया है वह जमीन उसके भाई की है। सुच्चा के भाई को इस संबंधी कोई जानकारी नहीं है। जब बलवीर ने सुच्चा से अपनी धनराशि वापस मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया। बलवीर ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बलवीर के बयान पर मंगलवार को आरोपी सुच्चा सिंह, गुरमीत सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।