{"_id":"5bf6d882bdec22418454f58f","slug":"31542903938-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटे तीन लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटे तीन लाख रुपये
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटे तीन लाख रुपये
मुक्तसर। जिले के गांव भागसर में वीरवार की बाद दोपहर दो युवक एक फाइनांस कंपनी के कर्मचारी के मोटरसाइकिल को धक्का देकर तीन लाख रुपये छीन फरार हो गए। थाना लक्खेवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गांव आलमवाला निवासी रघुबीर सिंह पुत्र बंत सिंह जीवन स्मॉल फाइनांस कंपनी में कर्मचारी है। वह गांवों से बैंक की ओर से दी गई राशि की किश्त लेकर लौट रहा था। वह गांवों से महिलाओं को दिए लोन के एक-एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से रुपये एकत्र करता है। वह जब अपनी मोटरसाइकिल के जरिये गांव भागसर के पास पहुंचा तो पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उसे धक्का मार दिया। इस कारण वह नीचे गिर गया और वह युवक उसका पैसों वाला बैग लेकर फरार हो गए। जिसमें तीन लाख रुपये थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना लक्खेवाली के इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी भूपिंदर सिह व एसपी इकबाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने रघुबीर सिंह से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।