फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर जमाई ने की आठ लाख रुपये की ठगी

घर जमाई ने की आठ लाख रुपये की ठगी

Mon, 06 May 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
घर जमाई ने की आठ लाख रुपये की ठगी
फिरोजपुर। घर जमाई ने धोखे से चेक पर हस्ताक्षर कर बैंक से आठ लाख रुपये निकालकर ठगी की है। थाना जीरा पुलिस ने सोमवार को आरोपी घर जमाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

चमकौर कौर (32) वासी गांव बोतियां वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2012 में गुरप्रीत सिंह वासी गुरदित्ती वाला के साथ हुई थी। चमकौर कौर का कोई भाई नहीं था इसलिए गुरप्रीत सिंह घर जमाई बनकर रहने लगा। गुरप्रीत ने अपनी पत्नी की जमीन पर को-आपरेटिव सोसाइटी बैंक से आठ लाख रुपये का कर्ज ले लिया। उसी दौरान गुरप्रीत ने चमकौर कौर से 13 चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए और पांच चेक बैंक को दे दिए। बाकी के आठ चेक अपने पास रख लिए। गुरप्रीत ने अपनी पत्नी की मर्जी के बिना उक्त आठ चेकों के जरिए बैंक से आठ लाख रुपये निकलवा लिए। जब इस संबंधी चमकौर कौर को भनक लगी तो पुलिस को शिकायत दी। चमकौर कौर के मुताबिक गुरप्रीत अब उसके साथ नहीं रहता है वह किसी और महिला के साथ रहता है। उधर, एएसआई पिपल सिंह ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed