{"_id":"5cb21329bdec22146c2252d0","slug":"21555174185-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने सरहद से पकड़े दो तस्कर, एक हुआ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ ने सरहद से पकड़े दो तस्कर, एक हुआ जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने सरहद से पकड़े दो तस्कर
पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप लेने गए थे,
भागने की कोशिश में एक घायल, अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप लेने सरहद पर पहुंचे दो भारतीय तस्करों को बीएसएफ ने काबू किया है। बीएसएफ की सतर्कता को देखते हुए दोनों तस्कर भागने लगे। इस पर एक तस्कर गिर कर जख्मी हो गया और उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। जख्मी तस्कर को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है।
यह घटना शनिवार सुबह फिरोजपुर बार्डर रेंज के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी कुलवंत के पास घटी है। बीएसएफ ने दोनों तस्करों को पट्टी के थाना सदर के हवाले किया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आरोपी तस्कर निशान सिंह और जरमन सिंह शनिवार सुबह सरहद पर पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेने पहुंचे थे। बीएसएफ की बीओपी कुलवंत के पास बीएसएफ बटालियन-77 के जवान गश्त कर रहे थे। बीएसएफ ने उक्त दोनों तस्करों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी और उन्हें वहीं रुकने की चेतावनी दी।
बीएसएफ की सतर्कता देख दोनों तस्कर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आरोपी तस्कर जरमन सिंह गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट लगी। बीएसएफ ने दोनों तस्करों को मौके पर ही काबू कर लिया। बीएसएफ ने गहन पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को पट्टी के थाना सदर पुलिस को हवाले किया है। तस्करों का संबंध पट्टी से है। यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।