फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाल सुरक्षा विभाग ने रूकवाया 15 वर्षीय लड़की का बाल विवाह

बाल सुरक्षा विभाग ने रूकवाया 15 वर्षीय लड़की का बाल विवाह

Wed, 23 Jan 2019 10:22 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
बाल सुरक्षा विभाग ने रूकवाया 15 वर्षीय लड़की का बाल विवाह
बाल सुरक्षा विभाग ने रुकवाई नाबालिग की शादी
विज्ञापन

मोगा। जिला बाल सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की की शादी होने जा रही है। जिसपर बाल सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव की पंचायत को भरोसे में लेकर एन मौके पर शादी रुकवा दी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व पंचायत के समझाने पर लड़की व लड़के के परिवार ने शादी को तीन साल तक न करने का फैसला किया है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गांव में 15 वर्षीय लड़की का विवाह होने जा रहा है। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने तहसीलदार लकशे कुमार की अध्यक्षता में गांव में जाकर पंचायत से विमर्श किया और पंचायत ने सहयोग करते हुए लड़के के गांव की पंचायत को वहां बुलाया। जिसके बाद दोनों पंचायत समेत जिला प्रशासन की टीम ने लड़की व लड़के के परिवार को बिठाकर बाल विवाह एक्ट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान खुद को अंजान बताते हुए दोनों परिवारों ने पंचायतों व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को भरोसा दिलाया कि वह अपने बच्चों का विवाह अब 18 साल की उम्र पूरी होने पर ही करेंगे। इस अवसर पर एएसआई सुखमंदर सिंह, काउंसलर गौतम गांधी, सोशल वर्कर चंचल गोयल व कुलजीत कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed