{"_id":"5ace375c4f1c1be9328b4731","slug":"21523464028-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
पति के साथ संबंध रखने वाली महिला ने कोठी, जमीन और ट्रैक्टरों पर किया कब्जा
पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो बेटों पर किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव गुरदित्ती वाली नहर में महिला सीला कौर ने छलांग लगा दी। गोताखोर उसकी तलाश करने में जुटे हुए हैं। सीला के पति बलकार सिंह की पांच माह पहले मौत हो गई थी। बलकार के महिला बलवीर कौर के साथ संबंध थे। बलवीर कौर ने उनके घर, जमीन और दो ट्रैक्टरों पर कब्जा कर लिया। इसी बात से तंग आकर सीला ने नहर में छलांग लगा दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने बुधवार को सुखविंदर सिंह (28) पुत्र बलकार सिंह के बयान पर बलवीर कौर समेत उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
सुखविंदर सिंह (28) वासी हुंदल कालोनी वार्ड-पांच मल्लांवाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता बलकार सिंह की पांच माह पहले मौत हो चुकी है। मौत के बाद उन्हें पता चला कि उनके पिता के बलवीर कौर वासी गांव सुनवा नाम की महिला से संबंध थे। पिता की मौत के बाद बलवीर कौर अपने दोनों बेटे गुरप्रीत व हरजीत पुत्र बख्शीश सिंह के साथ घर पर आ गई। उसने कोठी, जमीन व दो ट्रैक्टरों पर कब्जा कर लिया। इसी बात से सीला कौर बहुत परेशान रहती थी। बलवीर कौर से तंग आकर उन्होंने नौ अप्रैल को गांव गुरदित्ती वाली नहर में छलांग लगा दी। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। अभी तक सीला कौर का कोई सुराग नहीं मिला है। उधर, पुलिस ने बलवीर कौर, उसके दोनों बेटे गुरप्रीत व हरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की पड़ताल एएसआई बलवंत सिंह कर रहे हैं।