{"_id":"5aaa9bc54f1c1b91778b5a22","slug":"21521130437-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया थाने में मारपीट का आरोप, बोली थानेदार ने थप्पड़ मारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया थाने में मारपीट का आरोप, बोली थानेदार ने थप्पड़ मारे
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
महिला ने थानेदार पर लगाया पीटने का आरोप
जालंधर।
एक महिला ने थाना सात पुलिस पर अवैध रूप से हिरासत में रखने और मारपीट का आरोप लगाया है। मोहल्ला संतपुरा की रहने वाली पूनम का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। एसीपी समीर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए आई पूनम ने बताया कि उसके पति जैकी का कुछ दिन पहले किसी से खुरला किंगरा में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उसका पति घबराकर घर से भाग गया था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। वीरवार को थाना सात नंबर के एएसआई सतविंदर सिंह उनके घर आए और कहा कि उनके पति पर केस दर्ज है। यह कहकर उन्हें थाने ले गए। उन्होंने मना किया तो वह धक्के से उसे महिला पुलिस के साथ थाने ले आए जबकि उनके खिलाफ थाने में कोई केस दर्ज नहीं था। थाने पहुंचते ही एएसआई ने उनके मुंह पर कई थप्पड़ मारे और गालीगलौज भी की। उसके बाद शिवसेना के कुछ नेताओं ने उन्हें थाने से छुड़वाया। थाना सात के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि महिला को थाने बुलाया गया था, लेकिन किसी ने उनसे मारपीट नहीं की। जब वह थाने से गई तो बिल्कुल ठीक थी।