फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब पुलिस का एएसआई विजीलैंस के शिकंजे में

पंजाब पुलिस का एएसआई विजीलैंस के शिकंजे में

Tue, 06 Mar 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस का एएसआई विजीलैंस के शिकंजे में
दस हजार की रिश्वत लेता एएसआई दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। सड़क हादसे में एक व्यक्ति का नाम निकालने की एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते लुधियाना विजिलेंस ने थाना सदर फगवाड़ा के एएसआई को रंगे हाथ काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे लुधियाना ले जाया गया है। मामले में सौदा 25 हजार में तय हुआ था। दूसरी किश्त लेते समय एएसआई विजिलेंस के शिकंजे में आ गया।

शिकायकर्ता भूपिंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह वासी लुधियाना ने बताया कि वह 27 दिसंबर 2015 को लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ अपने परिवार के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। फगवाड़ा में पहले से घटित एक सड़क हादसे में घायल महिला की सहायता के लिए गाड़ी रोकी गई। इसके बाद थाना सदर के एएसआई ओंकार सिंह ने उनको थाना सदर फगवाड़ा बुलाया था। इसके बाद उक्त केस ट्रांसफर होकर एएसआई नरिंदर सिंह के पास आ गया। नरिंदर सिंह ने बिना किसी कसूर के उन्हें केस से निकलवाने के लिए 25 हजार रुपये मांगे। उसने 12 हजार रुपये पहले दे दिए थे। दस हजार रुपये मंगलवार को देने की बात तय हुई। इसके बाद उसने विजिलेंस लुधियाना में शिकायत कर दी। जब उसने पैसे दिए तो विजिलेंस ने योजना के तहत सरकारी गवाहों की हाजिरी में छापामारी कर उसको काबू कर लिया। आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो 06केपीटीपीपीएचजी04
विजीलैंस की गिरफ्त में फगवाड़ा थाना सदर का एएसआई नरिंदर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed