फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   होशियारपुर के युवक की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

होशियारपुर के युवक की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Tue, 07 May 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
होशियारपुर के युवक की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल, मामला दर्ज
होशियारपुर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को होशियारपुर के एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हरोली पुलिस ने पंडोघा चौकी के जरिए अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया है। सोमवार को पीड़ित युवक अपने पिता व गांव के सरपंच के साथ हिमाचल पुलिस के पास तफ्तीश के लिए पेश हुआ। उसके बयान कलमबंद कराने के साथ-साथ पुलिस के साथ उन जगहों पर जाकर भी पहचान की। गवाहों ने भी युवक को अगवा कर उसकी पिटाई किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन

पीड़ित युवक होशियारपुर के सलेरन गांव का अवतार है। गांव के सरपंच नवजिंदर सिंह बेदी के मुताबिक अवतार ने उन्हें बताया था कि वह अपने साथी अनमोल के साथ हिमाचल के गगरेट गया था। अनमोल का वहां कुछ लोगों के साथ कैमरे के लेनदेन को लेकर झगड़ा था। आरोपियोें नेे घेरा तो अनमोल तो भाग आया। युवक उसे अगवा कर हरोली ले गए थे, जहां एक पोल्ट्री फार्म में उसके साथ मारपीट की गई। उसने बताया था कि बाद में ऊना थाने में दोनो पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

उधर हिमाचल में हफ्ते भर से कई व्हाट्सएप ग्रुपों में 3-4 वीडियो वायरल हो रहे थे। इनमें एक युवक को नौजवानों का एक समूह पीटता दिख रहा था। अचानक मामला उस समय सुर्खियों में आ गया जब उस पोल्ट्री फार्म के मालिक ने पुलिस चौकी पंडोघा में जाकर जानकारी दी कि उसने एक वीडियो देखा है, जिसमे उसके पोल्ट्रीफार्म में किन्हीं युवाओ की ओर से एक युवक की पिटाई की जा रही है। उसने पुलिस को बताया कि वह उनमें से किसी को जानता नहीं है। वही स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से भी पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए इस मामले की छानबीन की मांग कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऊना के जिला पुलिस प्रमुख दिवाकर शर्मा ने वायरल वीडियो को जिले भर के पुलिस थानों व चौकियों में तफ्तीश के लिए भेजा गया था। इसी दौरान ऊना सिटी पुलिस के पास 26 अप्रैल को कुछ युवाओं की ओर से एक युवक को साथ ले जाकर आनलाइन कैमरा खरीद में धोखाधड़ी की शिकायत देने व बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई। यह भी सामने आया कि पिटने वाले युवक का मेडिकल भी करवाया गया था। पुलिस जांच अभी आगे बढ़ ही रही थी कि सोमवार को पीड़ित युवक पुलिस तफ्तीश में शामिल हो गया। उसने उसे गगरेट से अगवा किए जाने वाले स्थान व हरोली के ईसपुर स्थित पोल्ट्री फार्म की भी पहचान मौके पर जाकर की,, जहां उिसकी पिटाई की वीडियो वायरल हो रहा था। उसके साथ उसके परिजन व गांव के सरपंच नवजिंदर सिंह बेदी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed