{"_id":"5b954409867a557ebd686f02","slug":"201536508937-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों की तस्करी का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायों की तस्करी का भंडाफोड़
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वर्ष से हो रही पशु तस्करी का पर्दाफाश
17 पशुओं से भरा ट्रक बरामद, तीन के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पिछले लंबे समय से चल रही पशु की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए गो भक्तों ने गांव चड़ेवान से पशुओं से भरा ट्रक बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गोभक्तों को बीते करीब दो वर्ष से सूचना मिल रही थी कि गांव चड़ेवान से कुछ लोग तीन वर्षों से पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। गोभक्तों ने एक मुखबिर को तस्करों के पीछे लगा दिया। जिसने रविवार सुबह पूरी जानकारी एकत्र कर गोभक्तों को सूचना दी। जिस पर बड़ी संख्या में एकत्रित लोग गांव चड़ेवान जा पहुंचे और ट्रक मालिक के नौहरे में खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रक मालिक व उसके दो साथियों को भी पकड़ लिया। साथ ही उन्होंने थाना सदर पुलिस को भी सूचना दी। थाना सदर प्रभारी अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर ट्रक व तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव के लोगों ने बताया कि ये व्यक्ति बीते करीब तीन वर्ष से यह कार्य कर रहा था। मगर गांव के लोग इससे डरते थे। इसलिए कोई इसके खिलाफ नहीं बोलता था। काबू ट्रक में से 17 पशु बरामद हुए हैं। थाना सदर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी ओर से ट्रक मालिक बगीचा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी चड़ेवान, जगमोहन सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी बूड़ा गुज्जर व मंगल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी कोटला (बाघा पुराना) के खिलाफ गो एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। उधर, मौके पर मौजूद हैप्पी शर्मा, भारत भूषण बिंटा, अमृत लाल खुराना, हैप्पी गर्ग, इंद्रजीत बजाज, सुरेंद्र कुमार खत्री, बलदेव कुमार समेत अन्य ने मांग की कि इन लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि आगे से कोई व्यक्ति ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।