फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फगवाड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने फेसबुक पर लाईव होकर की आत्महत्या

फगवाड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने फेसबुक पर लाईव होकर की आत्महत्या

Wed, 30 May 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने फेसबुक पर लाईव होकर की आत्महत्या
फेसबुक पर लाइव होकर खुदकुशी की
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता ने कनपटी पर पिस्तौल रखकर मार ली गोली
दिमागी रूप से परेशान चल रहा था संदीप सिंह: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। गांव चाचोकी में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने मंगलवार की रात करीब एक बजे फेसबुक पर लाइव होने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कनाडा में बसे रिश्तेदारों ने फेसबुक देख कर गांव में किसी को बताया, जिन्होंने फोन पर कोशिश भी की। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी लखबीर सिंह, अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी मुख्तयार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में धाना 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक की पहचान संदीप सिंह उर्फ सैंडी पुत्र बलबीर सिंह (32) वासी चाचोकी के रुप में की गई है। मंगलवार की रात करीब एक बजे सैंडी फेसबुक पर लाइव होकर बताता है कि वह दिमागी तौर पर परेशान है, इसलिए वो सुसाइड कर रहा है। इस दरान वह फेसबुक पर अपनी कनपटी पर पिस्तौल रखे नजर आता है। बाद में वह कहता है कि कुत्ते को दूध पिलाने के बाद सुसाइड करेगा। बताया जाता है कि सैंडी की परिजन कनाडा में रहते है। वहां किसी ने फेसबुक पर लाइव देख कर उससे संपर्क करने की कोशिश की। बाद में गांव लोगों को सारे मामले की सूचना दी। इसी बीच सैंडी सुसाइड कर चुका था। सदर थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारी में भाई लगते के व्यक्ति के बयान पर कार्रवाई की है। गांव वालों ने पुलिस को बताया वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था। कारण न तो उसका विदेश जाने का काम बन रहा था और उसकी शादी भी नही हो रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फगवाड़ा ब्लाक कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष दलजीत सिंह राजू दरवे ने बताया कि सैंडी कांग्रेस का यूथ कार्यकर्ता था। उसकी मौत का उन्हें बेहद अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed