फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर नगदी,गहने व दो पिस्तौल लूटे

राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर नगदी,गहने व दो पिस्तौल लूटे

Sat, 06 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर नगदी,गहने व दो पिस्तौल लूटे
परिवार को बंधक बनाकर नगदी, गहने व दो पिस्तौल लूटे
विज्ञापन

राइस मिलर के यहां हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरे में पांच आरोपी कैद
एक माह में तीसरी घटना से दहशत का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो (फरीदकोट)
माता रानी वाली गली में शनिवार शाम पांच नौजवानों के एक राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर साढ़े तीन लाख की नगदी, 8 तोले सोने के गहने समेत दो पिस्तौल लूट लिए। आरोपी एक कार में सवार होकर आए थे और 35 मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पिछले एक माह के दौरान शहर में किसी परिवार को बंधक बनाकर लूटने की यह तीसरी और माता रानी वाली गली की यह दूसरी घटना है।
पीड़ित राइस मिलर संदीप कुमार राणा ने बताया कि शाम करीब पौने चार बजे पांच हथियारबंद नौजवान घर में आए और उससे कहने लगे कि पुलिस उनके पीछे लगी है, उन्हें छिपना है। बाद में यह नौजवान परिवार के सदस्यों को धमकी देने लगे और उनके हाथ बांधकर घर की तलाशी लेने लगे। आरोपी घर से साढ़े तीन लाख की नगदी, 8 तोले सोने के गहने समेत उनके दो लाइसेंसी पिस्तौलें लेकर धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी सफेद रंग की माइक्रा कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने यह कार मुक्तसर रोड पर सिविल अस्पताल के पास खड़ी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इसी कार से फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जैतो बलजिंदर सिंह संधू, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, इंचार्ज सीआईए इंस्पेक्टर राजेश कुमार समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं, जिनकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पार्टियां जांच में जुट गई है और जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed