{"_id":"594e981c4f1c1b9e598b466a","slug":"201498322972-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले छह आरोपियों पर किया परचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले छह आरोपियों पर किया परचा
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अगवा किया, छह के खिलाफ केस
फिरोजपुर। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उन्नीस साल की युवती को अगवा करने वाले आरोपियों के खिलाफ पांच माह बाद परचा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने बेटी के अगवा की शिकायत दी थी। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के आदेश पर थाना कैंट पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अगवा युवती के परिजनों ने बीस जनवरी 2017 को चीफ एंड जस्टिस पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ को प्रार्थना दिया कि उनकी उन्नीस साल की बेटी को छह आरोपियों ने अगवा कर कहीं छिपा रखा है। बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। उन्होंने भी बेटी की बहुत तलाश की लेकिन कुछ नहीं पता चला। पुलिस ने भी उनका कोई सहयोग नहीं दिया।
पीड़ित परिवार की गुहार पर हाईकोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के आदेश दिए। थाना कैंट पुलिस ने युवती को अगवा करने के आरोपी प्रिंस पुत्र सुभाष शर्मा वासी खेड़ा दोना कपूरथला, किरणदीप सिंह, राजबिंदर सिंह वासी खेड़ा दोना कपूरथला, रजनी वासी सतिया वाला, सोनिया वासी गवाल टोली फिरोजपुर कैंट व लाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तार के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।