फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   देहात पुलिस ने 30 किलोग्राम चूरापोस्त सहित आरोपी किया गिरफ्तार

देहात पुलिस ने 30 किलोग्राम चूरापोस्त सहित आरोपी किया गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
देहात पुलिस ने 30 किलोग्राम चूरापोस्त सहित आरोपी किया गिरफ्तार
चूरापोस्त सहित आरोपी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

जालंधर। देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ-वन ने खेतीबाड़ी का काम करने वाले एक आरोपी को 30 किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ शीत पुत्र लक्खा सिंह निवासी गांव आलमपुर थाना करतारपुर के रूप में हुई हैं। देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ-वन के इंचार्ज हरिंजर सिंह ने कहा कि करतारपुर के पास हमनमुंडा रोड पर नाकेबंदी के दौरान स्कूटर पर जा रहे आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीत को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर 30 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खेतीबाड़ी का काम करने वाले आरोपी सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। वह गांव आलमपुर के धर्मेंद्र नामक व्यक्ति से चूरापोस्त खरीदकर आगे बेचने का काम करता था। आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन और माइनिंग एक्ट का केस थाना करतारपुर में पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed