फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

Thu, 15 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटकपूरा (फरीदकोट)।
थाना सदर के गांव घूड़कोट में बुधवार को कर्ज से परेशान एक किसान ने जहर निगल लिया। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह (49) पुत्र जंगीर सिंह के रूप में हुई है। उसपर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज था। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।

पांच एकड़ जमीन के मालिक गुरदेव सिंह ने बैंकों व वित्तीय संस्थाओं से कर्ज लिया हुआ था जिसका बोझ लगातार बढ़ता जा रहा था। कर्ज से परेशान गुरदेव सिंह ने बुधवार रात अपने खेतों में जाकर जहर निगल लिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे तुरंत कोटकपूरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां से उसे बठिंडा भेज दिया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। थाना सदर कोटकपूरा प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

--------
फोटो 15एफआरडीपी02-मृतक किसान गुरदेव सिंह की फाइल फोटो
------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed