फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब स्टेट कमीशन फार एससी का मेंबर पचास हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

पंजाब स्टेट कमीशन फार एससी का मेंबर पचास हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

Sat, 28 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाब स्टेट कमीशन फार एससी का मेंबर पचास हजार रुपये रिश्वत लेते काबू
एससी कमीशन मेंबर रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने पचास हजार की घूस लेते दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
विजिलेंस टीम ने शिकायत की एवज में फैसला हक में सुनाने के बदले पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पंजाब स्टेट कमीशन फार एससी के मेंबर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विजिलेंस विभाग के एसएसपी हरगोबिंद सिंह ने बताया कि मेजर सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी गांव धोला तहसील तपा जिला बरनाला ने शिकायत दी थी कि गुरजंट सिंह निवासी धोला ने उसके खिलाफ जाति संबंधी अपशब्द बोलने की पंजाब स्टेट कमीशन फार एससी चंडीगढ़ को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच पंजाब स्टेट कमीशन फार एससी के मेंबर बाबू सिंह पंजावा कर रहे हैं। बाबू ने उसके हक में शिकायत का फैसला देने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी। सौदा दो लाख पचास हजार में तय हुआ। मेजर सिंह दो लाख पचास हजार 22 अक्तूबर को बाबू को दे आया था। इसके बाद 24 अक्तूबर को बाबू सिंह ने मेजर सिंह से पचास हजार रुपये की और मांग की। साथ ही कहा कि उसके हक में पत्र तैयार कर लिया है, फैसले की कापी लंबी में आकर ले लेना। इस संबंधी मेजर ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। विजिलेंस टीम ने बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार रात नौ बजे लंबी तहसील मलोट जिला मुक्तसर के बस स्टैंड पर मेजर सिंह से पचास हजार रुपये लेते हुए बाबू सिंह को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि बाबू सिंह की कार की तलाशी लेने पर एक रिवाल्वर और सोलह कारतूस बरामद हुए, जबकि मुक्तसर में धारा 144 लागू है, हथियार लेकर चलने पर पाबंदी है, इस बाबत भी बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed