फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   किशोर से सामूहिक कुकर्म करने के बाद एक ने की आत्महत्या, दो फरार

किशोर से सामूहिक कुकर्म करने के बाद एक ने की आत्महत्या, दो फरार

Wed, 24 Apr 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
किशोर से सामूहिक कुकर्म करने के बाद एक ने की आत्महत्या, दो फरार
किशोर से कुकर्म के बाद की आत्महत्या, दो फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। आईटीआई के विद्यार्थी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरकारी स्कूल के नवीं कक्षा के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म किया और बदनामी के डर से करीब दो घंटे बाद ही अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। कुकर्म के दो अन्य आरोपी घर से फरार हैं।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा गांव के ही सरकारी स्कूल में नवी कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार की दोपहर गांव का ही करीब 21 वर्षीय आईटीआई का विद्यार्थी राज कमल उसके बेटे को अपने घर बुलाकर ले गया। वहां उसने दो दोस्तों राजा और विनोद के साथ मिलकर अप्राकृतिक मैथुन किया।
विज्ञापन

घटना के घर पहुंचे बेटे ने सारी बात उसे बताई। इसके बाद उन्होंने थाना खुईयां सरवर में शिकायत दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने ीनों युवकों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और पीड़ित बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, आईटीआई छात्र राज कमल ने बदनामी के डर से अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसआई सुखपाल ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी राजकमल ने आत्महत्या कर ली है। फरार आरोपी राजा और विनोद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed