{"_id":"5c8bdd66bdec2213fe5d23bb","slug":"181552670054-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में 5 लाख और कार की डिमांड पूरी न करने पर बहू की पिटाई के आरोप में 3 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में 5 लाख और कार की डिमांड पूरी न करने पर बहू की पिटाई के आरोप में 3 नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न को केसों में 4 नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सदर की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न 2 अलग मामलों में 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पहले मामले में गांव राजपरूरा निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी कोर्ट मैरिज 2013 में अमृतसर के खासा निवासी कमलजीत सिंह से हुई थी। वग घर से 5 तोला सोना और ढाई लाख रुपये भी ले गई। सारा सामान अपने सास-ससुर को दे दिया। शादी के बाद पति कमलजीत, सास राजविन्द्र कौर और ससुर प्रताप सिंह उससे 5 लाख रुपये और कार लाने की डिमांड करने लगे। ससुराल परिवार ने मई 2018 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने अगस्त 2018 को थाना सदर में शिकायत दी। जांच के मामला दर्ज किया गया है। एएसआई हेमराज ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
वहीं दूसरे मामले में गांव कोठी पंडतां की महिला ने आरोप लगाया कि गुरदासपुर निवासी उसके पति जुगल किशोर ने दहेज में कार की डिमांड को लेकर उससे गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। शादी में दिया दहेज भी खुर्द बुर्द कर दिया। एसआई सतिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदासपुर के तिब्बड़ निवासी जुगल किशोर पर मामला दर्ज कर लिया है।