फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रिटायर्ड सूबेदार के घर फेंका धमकी भरा पत्र, दंपति नामजद

रिटायर्ड सूबेदार के घर फेंका धमकी भरा पत्र, दंपति नामजद

Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार के घर फेंका धमकी भरा पत्र, दंपति नामजद
उधार लिए पैसे न लौटाने पर मनीला में बच्चों को मारने की दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सदर के गांव बुक्कनवाला निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोप लगाए हैं कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर धमकी भरा पत्र फेंका है। इसमें लिखा है कि पैसे ब्याज समेत दो दिन में न लौटाए तो मनीला में उसके पारिवारिक सदस्यों का नुकसान हो जाएगा। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई तो गांव में गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला वहां से गुजरती दिखाई दी। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद गांव बुक्कनवाला निवासी एक महिला और उसके पति समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश के तहत धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई नछत्तर सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता रिटायर्ड सूबेदार रघुबीर सिंह ने 17 जनवरी को एसएसपी साहिब के समक्ष पेश होकर शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके घर 17 जनवरी की सुबह कोई धमकी भरा पत्र फेंक गया। इसमें लिखा है कि अगर दो दिन में उसने सबसे उधार लिए पैसे ब्याज समेत वापस न किए तो मनीला में उसकी बेटी व बेटी के बच्चों का नुकसान हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने एसएसपी को बताया कि वर्ष 1997 में मनीला में उसके भाई और वर्ष 1999 में मनीला में उसके भांजे की हत्या हो चुकी है। अब उसे डर है कि कहीं मनीला में उसकी बेटी का घर न खराब हो जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने एसएसपी को बताया कि उसने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। उसे खुद भी नहंी पता कि उससे किस बात के पैसे मांगे जा रहे हैं। एसएसपी ने पुलिस की विशेष टीम से मामले की जांच करवाई तो गांव बुक्कनवाला में गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध महिला दिखाई दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के ही दूर के रिश्तेदार दर्शन सिंह और उसकी पत्नी परमिंदर कौर को ट्रेस कर लिया है। आरोपी दंपति सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी परमिंदर कौर शिकायतकर्ता के घर पर पत्र फेंककर गई थी। इस साजिश में आरोपी का पति दर्शन सिंह और कई अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed