{"_id":"5c2657f8bdec22532f13e064","slug":"181546016760-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि शर्मा व उनके वकील बेटे पर हमला करने वाला मुख्यारोपी दलबीरा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शशि शर्मा व उनके वकील बेटे पर हमला करने वाला मुख्यारोपी दलबीरा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि शर्मा, बेटे पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
आरोपी दलबीरा ने कहा, शशि ने उसे और उसके दोस्तों को निकाली थी गालियां, दोस्त और उसकी परिवार को देता था धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर कातिलाना हमला करने वाले मुख्य आरोपी दलबीर सिंह दलबीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर डीसीपी गुरमीत सिंह ने दी। डीसीपी ने कहा कि बीते माह पंजाब मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर मोता सिंह नगर में स्थित उनके दफ्तर में गैंगस्टर दलबीरा ने अपने साथियों के साथ तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी दलबीरा, अमरजीत व गोल्डी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दलबीरा इस समय ट्रांसपोर्ट नगर के पास मौजूद है।
इस पर थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी सहित मौके से दलबीरा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अमरजीत व गोल्डी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। दलबीरा ने मीडिया के समक्ष कहा कि शशि शर्मा ने उसे और उसके साथियों को पैसे से जुड़े मामले को लेकर गालियां निकाली थी। इसके अलावा उसके दोस्त और उसके पारिवारिक सदस्यों को धमकियां देता था, इसी वजह से उसने शशि शर्मा पर हमला किया।