फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दस लाख 25 हजार का चावल खुर्दबुर्द करने के आरोप में दो पर मामला दर्ज

दस लाख 25 हजार का चावल खुर्दबुर्द करने के आरोप में दो पर मामला दर्ज

Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दस लाख 25 हजार का चावल खुर्दबुर्द करने के आरोप में दो पर मामला दर्ज
सवा दस लाख का चावल खुर्दबुर्द, दो पर केस
विज्ञापन

फिरोजपुर से दिल्ली भेजे जा रहे थे 602 बैग
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दस लाख 25 हजार 212 रुपये का चावल खुर्दबुर्द करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक व्यापारी ने किराए पर ट्रक लेकर उसमें 602 बैग चावल के लादकर दिल्ली किसी फर्म को भेजे थे जो नहीं पहुंचे।

प्रवीन मंगल पुत्र किशन अवतार वासी अनाज मंडी छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने एक ट्रक किराए पर लिया था और गांव से चावल के 602 बैग उसमें लादे थे। उनकी कीमत लगभग दस लाख 25 हजार 212 रुपये थी। उक्त चावल के बैग दिल्ली में किसी फर्म के पास जाने थे लेकिन ट्रक मालिक और चालक ने रास्ते में ही चावल के बैग खुर्दबुर्द कर दिए और चावल दिल्ली की फर्म के पास नहीं पहुंचा। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार को ट्रक मालिक गुरचरण सिंह वासी गांव चिलड़ कलां पटियाला व चालक सुखदेव सिंह वासी संगरूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed