फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नाजायज देसी व अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

नाजायज देसी व अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नाजायज देसी व अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
देसी और अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। अभी ठेकों की नीलामी हुए एक माह भी नहीं हुआ है कि अवैध शराब का धंधा जोर पकड़ने लगा है। सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने विभिन्न जगह गश्त के दौरान हजारों मिली देसी और अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ गांव सेंचा की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गांव सेंचा की तरफ से एक व्यक्ति सिर पर भारी-भरकम प्लास्टिक की कैनी उठाए आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस फोर्स को आता देख उक्त व्यक्ति घबरा गया और पीछे की ओर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम साधा सिंह निवासी गांव सेंचा बताया। जब उसकी प्लास्टिक की कैनी की तलाशी ली गई तो उसमें से 18750 मिली देसी अवैध शराब बरामद हुई। इसी तरह सुल्तानपुर लोधी पुलिस के एचसी शिंगारा सिंह ने गांव भौर में गश्त के दौरान एक व्यक्ति संजीव कुमार निवासी आंधी जालंधर को 8750 मिली अंग्रेजी शराब फर्स्ट च्वाइस बरामद हुई। जब उससे शराब संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed