फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशे के लिए मां ने पैसों से मना किया, तो युवक ने मां का मर्डर कर डाला

नशे के लिए मां ने पैसों से मना किया, तो युवक ने मां का मर्डर कर डाला

Tue, 07 May 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
नशे के लिए मां ने पैसों से मना किया, तो युवक ने मां का मर्डर कर डाला
नवांशहर। थाना मुकंदपुर के अंतर्गत पड़ते गांव खानखाना में एक युवक ने मां द्वारा नशे के लिए पैसे न देने से गुस्से होकर मां का कत्ल कर दिया। महिला के सिर पर कई निशान हैं। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खानखाना निवासी हरजीत सिंह नशे का आदी है। उसे मंगलवार दोपहर को नशे की तलब लगी थी। इस पर उसने अपनी मां लखविंदर कौर (55) से पैसों की मांग शुरू कर दी। मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इससे आगबबूला हुए हरजीत सिंह ने गोबर इकट्ठा करने वाला फावड़ा उठा लिया। इसके बाद उसने मां के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस पर वह घर से भागने लगा। इसी बीच छोटा भाई जसवंत सिंह घर आया तो देखा कि हरजीत सिंह घर से भागा जा रहा था। शक होने पर जब वह घर के अंदर आया तो देखा की उसकी मां लखविंदर कौर का शव खून से लथपथ पड़ा था। गांववासियों के अनुसार हरजीत सिंह नशे के आदी था और अक्सर घर से बाहर रहता था। डीएसपी नवदीप सिंह माहल ने बताया कि क्षेत्र की नाकाबंदी करवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आरोपी हरजीत सिंह पर मामला कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed