{"_id":"5cb60694bdec2260e22ae198","slug":"161555433108-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने चाकू घोप लूटे पचास हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने चाकू घोप लूटे पचास हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर को चाकू घोंप लूटे पचास हजार
पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहारसहाय (फिरोजपुर)। क्षेत्र के रिजी रिसोर्ट के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने डॉ. राजपाल भुल्लर से कार छीनने का प्रयास किया। उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने चाकू घोप उसके पास से पचास हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित डा. राजपाल भुल्लर ने बताया कि वह कार पर सवार होकर फरीदकोट से गुरुहरसहाए की तरफ आ रहे थे, जैसे ही रिजी रिसोर्ट के पास पहुंचे कि बाइक सवार दो लुटेरों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। लुटेरे कार छीनने का प्रयास करने लगे तो उन्होंने उनका विरोध किया। लुटेरों ने भुल्लर के पेट में चाकू घोंप दिया। जिस कारण भुल्लर जख्मी हो गए। लुटेरे उनसे पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गए। भुल्लर को जख्मी हालत में स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है जल्द ही लुटेरों को दबोच लिया जाएगा।