फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिस्तौल के बल पर छह आरोपियों ने छीनी इनोवा कार

पिस्तौल के बल पर छह आरोपियों ने छीनी इनोवा कार

Tue, 25 Dec 2018 10:32 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर छह आरोपियों ने छीनी इनोवा कार
पिस्तौल के बल पर छीनी इनोवा कार
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मोगा के टैक्सी स्टैंड से आरोपियों ने किराये पर ली थी कार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। मक्खू थाना के अंतर्गत गांव झमके के पास दो महिलाएं समेत छह लोग पिस्तौल के बल पर चालक से इनोवा कार छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने मोगा टैक्सी स्टैंड से मक्खू के लिए किराए पर कार ली थी। थाना मक्खू पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए गए बयान में अवतार सिंह (20) निवासी गांव लंडेके थाना सिटी जिला मोगा ने बताया इनोवा कार उसने मोगा टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी के तौर पर डाली है। उसके पास तीन व्यक्ति आए और मक्खू के लिए इनोवा कार किराए पर ली। मक्खू के आधे रास्ते पहुंचने पर उक्त तीन व्यक्तियों ने रास्ते से अपने तीन और साथियों को कार में बैठा लिया, जिनमें दो महिलाएं भी थी। जैसे ही मक्खू के गांव झमके के पास पहुंचे तो आरोपियों ने कहा कि उनके एक साथी को उलटी आ रही है। उसने कार रोक ली। उसी समय अन्य आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और इनोवा कार लेकर फरार हो गए। आरोपी जाते समय उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई रजिंदर सिंह कके मुताबिक अवतार सिंह के बयान पर अज्ञात छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed