फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तपा मंडी के आढ़ती ने गिद्दड़बाहा में राजस्थान नहर में लगाई छलांग

तपा मंडी के आढ़ती ने गिद्दड़बाहा में राजस्थान नहर में लगाई छलांग

Tue, 31 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
तपा मंडी के आढ़ती ने गिद्दड़बाहा में राजस्थान नहर में लगाई छलांग
आढ़ती ने गिद्दड़बाहा में राजस्थान नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

आढ़ती रह चुका है ढींढसा का सलाहकार
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। बरनाला की तपा मंडी के आढ़ती ने गिद्दड़बाहा की राजस्थान नहर में छलांग लगा दी। एसटीएआरएफ व एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। आढ़ती के नहर में कूदने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आढ़ती तपा मंडी में शिअद में किसी पद पर तैनात रहा है। वह अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का सलाहकार भी रह चुका है।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर मेजर सिंह ने पुलिस को बताया कि तपा मंडी निवासी आढ़ती लक्की गुप्ता (45) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता बीते सोमवार की शाम पांच बजे उसके घर पर गया। आढ़ती ने उसे कहा था कि उसने नहर में चांदी का सिक्का तार कर आना है। वह उनकी गाड़ी को लेकर नथाना गांव के पास नहर पर गया। वहां पर सावन माह के चलते लंगर लगे हुए थे। उसने कहा कि यहां पर सिक्का तारा नहीं जा सकेगा। वह उसे गिद्दड़बाहा ले चले। शाम के करीब सवा सात बजे वह गिद्दड़बाहा में नहरों पर जा पहुंचे। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर नहर की ओर चल दिया। ड्राइवर जब पीछे जाने लगा तो लक्की गुप्ता ने उसे रोक दिया। उसने उसे कहा कि वह गाड़ी के पास ही रहे। गाड़ी नहर से कुछ दूरी पर खड़ी थी। ड्राइवर गाड़ी के पास जाकर खड़ा हो गया और लक्की गुप्ता नहर के पास कान पर फोन लगाकर इधर-उधर घूमते रहे। कुछ समय के बाद ही पानी में कुछ गिरने की आवाज आई। उसने देखा तो आढ़ती वहां नहीं थे। इसके बाद ड्राइवर मेजर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed