{"_id":"5d2476248ebc3e6d057466c9","slug":"156267060118-firozpur-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः ससुरालियों ने गर्भवती बहू को लात-घूसों से पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः ससुरालियों ने गर्भवती बहू को लात-घूसों से पीटा, हालत गंभीर
Tue, 09 Jul 2019 06:00 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लक्खोके बहराम में पड़ते गांव गजनी वाला में ससुरालियों ने गर्भवती बहू को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। मायके वालों का आरोप है कि पीड़िता के गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए उसके पेट में लाट-घूसे मारे गए थे। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता कृष्णा रानी (19) पत्नी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुछ समय पहले उसकी शादी सुरेंद्र के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए उसे तंग करते थे। शादी के दौरान दहेज में जो सामान दिया था वो भी ससुराल वालों ने खुर्दबुर्द कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है। आरोपियों ने उसके पेट में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उससे मारपीट करने में उसका पति सुरेंद्र, ससुर सुच्चा, सास महिंदर कौर, ननंद मलकीत कौर व बलजीत कौर शामिल हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदेव सिंह के मुताबिक कृष्णा रानी के बयान पर पति सुरेंद्र, ससुर सुच्चा, सास महिंदर कौर, ननद मलकीत कौर व बलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन