फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस कस्टडी से फरार हुआ झपटमार काबू, सिविल अस्पताल से फरार हो गया था आरोपी

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ झपटमार काबू, सिविल अस्पताल से फरार हो गया था आरोपी

Wed, 03 Jul 2019 10:37 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ झपटमार काबू, सिविल अस्पताल से फरार हो गया था आरोपी
जालंधर। सिविल अस्पताल में मंगलवार को जालंधर पुलिस की कस्टडी से फरार हुए झपटमार को पुलिस ने उस समय काबू कर लिया जब वह अपने घर के आसपास मंडरा रहा था। झपटमार अंकुश काफी समय तक ऑस्ट्रेलिया रहकर आया है और नशे की दलदल में धंसकर वह अपराध की दुनिया में उतर गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना छह के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को अंकुश समेत स्नैचिंग के तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया था। अंकुश ब्लड सैंपल देने के बाद मौके पर मौजूद मरीजों की भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर अंकुश की गिरफ्तारी के लिए देर रात उसके घर के पास डाली रेड में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कर्मियों ने ब्लड सैंपल दिलवाने के लिए अंकुश की हथकड़ी खोल दी। वह ब्लड सैंपल देने के बाद भीड़ का फायदा उठाकर लैब से भाग निकला था। रात को करीब 1.30 पर वह अपने घर की तरफ जा रहा था कि पुलिस ने दबोच लिया। बस्ती शेख के कोट मोहल्ला का अंकुश कुमार ऑस्ट्रेलिया में रहकर आया था। उसने वहां सेटल होने के लिए विदेशी युवती से शादी कर ली थी। तलाक हुआ तो वह भारत लौटकर चिट्टे का नशा करने लगा। पैसों की कमी होने लगी तो झपटमारों के गिरोह का सदस्य बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed