फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सड़क दुर्घटना में दस वर्षीय बच्चे की मौत, दो जख्मी

सड़क दुर्घटना में दस वर्षीय बच्चे की मौत, दो जख्मी

Sun, 30 Jun 2019 09:29 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दस वर्षीय बच्चे की मौत, दो जख्मी
फिरोजपुर। थाना मक्खू के अंतर्गत वलैतशाह की दाना मंडी के नजदीक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दस वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बिक्कर सिंह निवासी झमके ने बताया कि वह बाइक पर नंदनी और उसके दो बच्चों को बैठाकर मक्खू स्टेशन छोड़ने जा रहा था। गांव वलैतशाह की दाना मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आदित्य जोशी (10) पुत्र गौरव जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरिता और नंदनी जख्मी हो गई। दोनों को मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed