{"_id":"5d178ab18ebc3e3caf782bce","slug":"1561823900162-pathankot-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी और स्नैचिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। थाना नंबर 2 की पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ अवतार सिंह के मुताबिक पुलिस ने चक्की पुल पर नाके के दौरान मोबाइल छीनने वाले युवक को पकड़ा और उससे मोबाइल बरामद किया। पकड़ा गया युवक सागर शर्मा शाह कालोनी का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के दो मामले दर्ज है। एसएचओ ने बताया कि सागर ने ढांगू रोड निवासी दुकानदार नरेश महाजन से सड़क पर पैदल चलते हुए मोबाइल छीना था। दुकानदार ने उसकी पहचान बताई तो उसे नाके पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे मामले में युवक ने दौलतपुर में निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी किया था। थाना नंबर 2 पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी मोहल्ला तारा गुरू दौलतपुर निवासी अरुणदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर सामान बरामद कर लिया है। अरुणदीप स्टेशन पर चाय स्टाल पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।