{"_id":"5d1254ac8ebc3e3cf975f331","slug":"15614823941823-pathankot-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदपालवां टोल प्लाजा पर कश्मीरी युवक 23 किलो चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लदपालवां टोल प्लाजा पर कश्मीरी युवक 23 किलो चरस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पठानकोट। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जम्मू और अमृतसर की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पठानकोट-अमृतसर हाईवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा के पास श्रीनगर से अमृतसर में चरस की सप्लाई देने जा रही दिल्ली नंबर की कार समेत चालक को पकड़ा। पुलिस ने कार के गियर बाक्स के पास अलग से बनाए बक्से में छिपाकर रखे 41 पैकेट चरस (23 किलो) बरामद किए। आरोपी ताहिर अहमद जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग में रजौरी वोट कालोनी विमना रजोड़ा का रहने वाला है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर वरिंद्र यादव और डीएसपी सचिन गुलेरिया ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीनगर से एक कार में नशीले पदार्थ की सप्लाई लेकर अमृतसर पहुंचाई जानी है। टीम ने सूचना के आधार पर हाईवे पर टीमें बनाकर भेजी। इस दौरान टीम ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा के पास दिल्ली नंबर की कार को घेरा और चालक को पकड़ लिया। टीम ने कार की तलाशी ली। गियर बाक्स के पास बनाए अलग बक्से को खोला तो उसमें 41 पैकेट चरस के बरामद हुए। पुलिस ने कार चालक से पूछा तो पता चला कि श्रीनगर से चरस लेकर अमृतसर और आसपास के एरिया में पहुंचानी थी। उसके बाद कार चालक ने चरस की सप्लाई देने के बाद दिल्ली वापिस लौटना था। सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी विवेकशील सोनी भी पहुंचे। फिलहाल टीम कार और चरस कब्जे में लेकर आरोपी चालक ताहिर अहमद को अपने साथ ले गई है।
फोटो:-2-कार के गियर बॉक्स से रिकवर की गई 23 किलो चरस।