{"_id":"5d0f9cea8ebc3e79fe1c4412","slug":"156130428116-kapurthala-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करके छुडाए गैंगस्टर भेजा को डेढ़ माह बाद चंडीगढ़ से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फायरिंग करके छुडाए गैंगस्टर भेजा को डेढ़ माह बाद चंडीगढ़ से दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। माडर्न जेल कपूरथला से बीते सात मई को इलाज के लिए लाए गए गैंगस्टर गुरभेज सिंह उर्फ हरभेज सिंह उर्फ भेजा को सिविल अस्पताल में साथियों ने पुलिस पर फायरिंग उसे छुड़ा लिया था। कपूरथला पुलिस पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 31 कस्बा हलोमजारा से गैंगस्टर भेजा व उसके तीन अन्य साथियों को काबू किया।
सीआइए स्टाफ में एसएसपी सतिंदर सिंह ने पत्रकारों क बताया कि एसपी पीबीआई मनप्रीत सिंह ढिल्लो, इंचार्ज सीआइए स्टाफ इंस्पेक्टर बलविंदरपाल सिंह, इंस्पेक्टर हरमीत सिंह व चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाने के एसएचओ राजदीप सिंह की ओर से पुलिस पार्टी सहित कस्बा हलोमजारा चंडीगढ़ में रह रहे गैंगस्टर गुरभेज सिंह भेजा निवासी सुल्तान विंड अमृतसर व उसके साथी विनोद कुमार उर्फ रंगीला निवासी राम तीर्थ रोड पुतली घर अमृतसर, विशाल सिंह निवासी सुल्तान विंड अमृतसर व मनप्रीत कौर उर्फ डोली निवासी सुल्तान विंड अमृतसर को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर भेजा से एक पिस्तौल 7.65 एमएम, सहित 6 काततूस बरामद किए गए है। पूछताछ में गैंगस्टर भेजा ने बताया कि उसने जेल से भागने के लिए साले सरवण सिंह उर्फ सन्नी व विनोद कुमार उर्फ रंगीला के साथ बातचीत की थी कि वह मेडिकल के लिए गारद लगवाकर आएगा और वह उसे छुड़वा लें। उस समय जेल की बजाय पुलिस लाइन से गारद लगी थी और उनके पास असलहा भी था, जिसकी वजह से वह फरार नहीं हो सका। फिर दूसरी बार 7 मई को जब गैंगस्टर भेजा को सिविल अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया तो सरवण सिंह उर्फ सन्नी, आकाशदीप, यादविंदर सिंह उर्फ यादीमाहल, मनप्रीत सिंह उर्फ रोहित, भरत चौहान उर्फ मिठू गैंगस्टर भेजा को छुड़ाने के लिए आए थे।
पूछताछ दौरान गैंगस्टर भेजा ने बताया कि उस समय आकाशदीप उसके पास आया तो उसने कहा कि आज गारद के पास असलाह नहीं है और उसे छुड़वा कर ले जाए, जिस पर मिटठू व सन्नी ने प्लान के अनुसार रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी।इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और वह उसे फायरिंग के बीच बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। फिर वह रंगीला से संपर्क करके बस में सवार होकर चंडीगढ़ चला गया। वहां पर रंगीला उसे अपने किराये के मकान हलोमजारा सेक्टर 31 ले गया और पांच दिन वहीं रहा। फिर भेजा अपने साथी रंगीला, गैंगस्टर विशाल के साथ अमृतसर सुल्तानविंड पहुंचकर लल्ले पहलवान के घर के बाहर रात के समय फायरिंग की, क्योंकि भेजा की लल्ले से पुरानी दुश्मनी थी। उसके बाद से भेजा चंडीगढ़ में ही रह रहा था। वहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार डॉली सन्नी की बहन है और उसे भेजा की फरारी के बारे में मालूम था। भेजा पर 14 और रंगीला पर हत्या, लूटपाट समेत 13 मामले दर्ज हैं और अदालत से पीओ भी है। इनके दो साथी अभी भी फरार है, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।