{"_id":"5d03d2558ebc3e61e90b93b8","slug":"1560531530270-firozpur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीदकर देने का झांसा देकर मारी 70 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धान खरीदकर देने का झांसा देकर मारी 70 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। विभिन्न दाना मंडियों से धान खरीदकर देने का झांसा देकर तीन लोगों ने एक व्यापारी से 70 लाख रुपये की ठगी मारी है। जांच के बाद थाना सिटी पुलिस ने 70 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
व्यापारी अनिल जोसन पुत्र सुमेर चंद जोसन वासी नजदीक डीएवी कालेज जलालाबाद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका मैस सूरिया इंडस्ट्री जलालाबाद के नाम से राइस शैलर है। अनिल ने कहा कि उसे निहाल चंद, रसमी जैन और कमला जैन वासी अनाज मंडी कोटा, राजस्थान ने विभिन्न मंडियों से धान खरीदकर देने की पेशकश की थी। इसकी एवज में उन्होंने 70 लाख रुपये लिए थे। 10 दिसंबर 2014 को धान खरीदने के मकसद से फर्म मैस निहाल चंद एंड कंपनी के मालिक को 70 लाख रुपये बैंक अकाउंट द्वारा ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद न तो निहाल चंद मैस ने धान दिया और ना ही उनके पैसे लौटाए। उन्होंने कई बार आरोपियों से पैसे लौटाने की बात कही। लेकिन उनका पैसा नहीं मिला। इस संबंधी एसएसपी को शिकायत दी। शिकायत पर जांच करने के बाद उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई चंद्र शेखर ने कहा कि उन्हें जांच के लिए सभी दस्तावेज संबंधित थाना ने सौंपे हैं। इस मामले की तफ्तीश की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।