{"_id":"5d03d24f8ebc3e61e90b93b5","slug":"1560531524139-moga-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना दोगुना करने का झांसा देकर महिला से 9 तोले सोना ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोना दोगुना करने का झांसा देकर महिला से 9 तोले सोना ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोगा। घर के निकट मीठे जल की छबील में बिजली विभाग से रिटायर्ड चपरासी महिला चीनी डालने गई। वहां मौजूद एक परिवार ने नानकसर गुरुद्वारे जाने का रास्ता पूछा। बाद में महिला घर आई तो उक्त परिवार के तीनों लोग महिला के पीछे घर पहुंच गए। पहले उन लोगों ने पानी पिया। इसके बाद महिला को सोना दोगुना करने का झांसा देकर नौ तोले सोना लेकर फरार हो गए। जब तक महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। तब तक तीनों लोग बाइक से फरार हो गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पहले तो पुलिस कहती रही थाने आकर शिकायत दर्ज करवाओ। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नानक नगरी शिव डेयरी के निकट रहने वाली 60 साल की सुरिदंर कौर नामक महिला ने बताया कि वीरवार को वह घर के निकट मीठे जल की लगाई छबील में चीनी देने के लिए गई थी। इतने में एक बाइक सवार महिला, पुरुष और 14 साल का बच्चा वहां पानी पीने आए। उन लोगों ने उससे नानकसर जाने के लिए रास्ता पूछा। उन्हें रास्ता बता वह घर लौट आई। जैसे ही वह घर का दरवाजा खोलकर अंदर गई। उक्त तीनों लोग उसके पीछे घर आए और पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद भीषण गर्मी के चलते मुंह धोने के लिए पानी मांगा और अंदर आकर मुंह धोया। इसके साथ ही वह बातें करने लग गए कि वह लोग कुछ घंटों में रुपये और सोना दोगुना कर देते हैं। महिला ने बातों में आकर कानों में पहनी सोने की बालियां, चार कड़े, चैन और दो अंगुठियां उन्हें दे दी। इस पर उन लोगों ने उसे चावल देकर कहा छत पर डाल आओ। उसने सोने के गहने उनको पकड़ा दिए थे। जैसे ही वह नीचे आई तो उन लोगों ने उसे थैली देते हुए कहा कि मंत्र मार दिया है। इसी बीच मकान मालकिन जगमोहन कौर ने महिला सुरिंदर कौर के कमरे में अनजान लोगों को बैठे देखकर पूछा कि ये कौन लोग है। वह कुछ बता नहीं पाई। इतने में मौका देख उन्होंने महिला को कहा कि शाम को पांच बजे पोटली खोलना, सोना दोगुना मिल जाएगा। इतना कहकर वह लोग चले गए। इसके बाद जगमोहन कौर ने किराएदार महिला से कहा कि पोटली खोलकर देखें की इसमें क्या है। जब महिला ने थैली से अखबार को बाहर निकाला तो उसमें पत्थर के टुकडे़ और दस रुपये का नोट निकला।