फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बिना तलाक दिए लड़की करने लगी थी दूसरी शादी, पहले पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो की धुनाई

बिना तलाक दिए लड़की करने लगी थी दूसरी शादी, पहले पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो की धुनाई

Thu, 13 Jun 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
बिना तलाक दिए लड़की करने लगी थी दूसरी शादी, पहले पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो की धुनाई
दूसरी शादी कर रही पत्नी और युवक को पति ने धुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शहर के गांधी कैंप इलाके की रहने वाली एक युवती पहले पति को तलाक दिये बिना दूसरी शादी करने जा रही थी, लेकिन उसके पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके बनने वाले पति की जमकर धुनाई कर दी। पति ने इस सारी घटना का वीडियो भी बनाया है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल है। जानकारी के अनुसार गांधी कैंप की रहने वाली एक युवती अपने पति को बिना तलाक दिये दूसरी शादी करने वाली थी। लड़की अपने बनने वाले पति व अपनी बनने वाली सास के साथ आटो रिक्शा पर जा रही थी, लेकिन उसके पहले पति विक्की को इस बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी और उसके नये बनने वाले पति और सास को बीच सड़क में ही रोक लिया। पहले पति ने अपने साथियों के साथ लड़की और उसके बनने वाले पति व उसकी मां की जमकर धुनाई की। इस मामले का वीडियो भी बनाया गया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि मामला थाने नहीं आया है। पहले पति के अनुसार अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है। अदालत में केस चल रहा है, ऐसे में उसकी पत्नी दूसरी शादी नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed