{"_id":"5cec0719bdec22070c0913fe","slug":"15589722343-pathankot-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। मलिकपुर निवासी युवक की नशीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों को सौंप दी है। पिता महिन्द्र पाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा भूपिन्द्र सिंह इलाके की ही फैक्टरी में कार्यरत था। 25 मई की रात 9 बजे के करीब फोन आने पर थोड़ी देर में लौटने की बात कह घर से निकल गया। 2 घंटे बाद भी नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई। अगले दिन शाम उन्हें फोन आया कि भूपिन्द्र की लाश शमशानघाट की दीवार के पास झाड़ियों में पड़ी है। पिता ने बताया कि लाश पूरी तरह से नीली पड़ चुकी थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। पिता ने शक जताया कि भूपिंद्र ने कोई नशीली वस्तु का सेवन किया था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उन्होंने किसी पर भी शक नहीं जताया। थाना सुजानपुर के एएसआई विनोद ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।