{"_id":"5c5c67ebbdec227f1c76b7a4","slug":"151549559787-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की धक्का-मुक्की से बहू का हुआ गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों की धक्का-मुक्की से बहू का हुआ गर्भपात
विज्ञापन
ससुरालियों की धक्का-मुक्की से बहू का गर्भपात
पुलिस ने पति, ननद और सास के खिलाफ किया मामला दर्ज
पति करता था नशा, पिता के बेटी को ससुराल न भेजने पर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। गांव बंब बंडाला मायके आई पत्नी को नशेड़ी पति अपनी बहन और मां के साथ जबरदस्ती धक्का-मुक्की व घसीट कर कार में बैठाने लगा जिससे महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता को तुरंत स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सदर जीरा पुलिस ने वीरवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी पति, ननद और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता किरनप्रीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी चार नवंबर 2018 में बोहड़ सिंह वासी टिपां वाली अरनी वाला जिला फाजिल्का के बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे परेशान करने के अलावा मायके से कार लाने की मांग करने लगे। कुछ दिन पहले किरनप्रीत कौर अपने पति गुरप्रीत सिंह के साथ अपने मायके गांव बंब बंडाला आई थी। यहां पर किरनप्रीत कौर के पिता ने गुरप्रीत सिंह को नशा करते हुए देख लिया। उसके बाद पिता ने किरनप्रीत कौर को गुरप्रीत के संग ससुराल नहीं भेजा। गुरप्रीत अकेला ही अपने घर चला गया। अगले दिन गुरप्रीत अपनी मां परविंदर कौर और बहन मनदीप कौर को साथ लेकर पहुंच गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भवती किरनप्रीत कौर से धक्का-मुक्की की और घसीट कर कार में बैठाने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के कारण किरनप्रीत कौर की तबीयत खराब होने से गर्भपात हो गया। किरनप्रीत कौर को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सदर जीरा पुलिस ने किरनप्रीत कौर के बयान पर आरोपी पति गुरप्रीत सिंह, ननद मनदीप कौर और सास परविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई वन सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।