{"_id":"5af07b4d4f1c1bed778b71ee","slug":"151525709645-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने सुनार की बाजु पर मारा कापा, सोने के जेवरात व डेढ़ लाख की नगदी से भरा बैग लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने सुनार की बाजु पर मारा कापा, सोने के जेवरात व डेढ़ लाख की नगदी से भरा बैग लेकर फरार
Updated Mon, 07 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों ने सुनार पर हमलाकर नकदी और जेवर छीने
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)।
थाने के पास बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने सुनार की बाजू पर कापे से वारकर जेवर और नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। चौक पर खड़े एक ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने हवाई फायर कर दिया। लुटेरे गांव जैमलवाला की तरफ भाग गए। घटना सोमवार शाम सात बजे घटी। पुलिस ने सूचना मिलते ही पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी।
पुलिस मुताबिक के एसके ज्वेलर्स के मालिक मंगत राम दुकान बंद करके फिरोजपुर अपने घर लौट रहे थे। उनके पास एक बैग था जिसमें तीन लाख के गहने और डेढ़ लाख की नकदी थी। पुलिस थाने के पास एक बाइक पर दो नकाबपोश लुटेरे आए और मंगत राम की बाजू पर कापे से वार किया। बैग नीचे गिर गया और लुटेरों ने उठा लिया। वहीं चौक पर खड़े एक ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम ने लुटेरों को रोकने का प्रयास किया तो लुटेरों ने पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर करने से आसपास घूम रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।