{"_id":"6aeb90b8e6b3fd036502fe24","slug":"firozbad-news-advocate-died-in-accident-firozabad-news-c-25-1-agr1018-1205022-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से उपभोक्ता आयोग की सदस्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से उपभोक्ता आयोग की सदस्य की मौत
विज्ञापन
फोटो सोनम चतुर्वेदी का फाइल फोटो
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। आगरा-कानपुर सिक्स लेन हाईवे पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में जिला उपभोक्ता आयोग की नामित सदस्य सोनम चतुर्वेदी (40) की मौत हो गई। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्टीगढ़ कट से पहले पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को साइड मार दी। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर हवा में उछलकर पलट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। पति वैभव राघवन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव ककरावली निवासी वैभव राघवन की पत्नी सोनम चतुर्वेदी वर्ष 2022 से जिला उपभोक्ता आयोग में नामित सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। वह दबरई स्थित सैनिक विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। पति वैभव राघवन की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार सुबह सोनम अपनी कार से उसायनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। वहां से लौटते वक्त सुबह करीब 10 बजे जब उनकी कार बिल्टीगढ़ अंडरपास कट से 150 मीटर पहले पहुंची तो वहां एनएचएआई की ओर से ब्लॉक लगाकर झाड़ियों की सफाई का काम कराया जा रहा था।
सोनम की कार दूसरी खुली हुई लेन पर चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आई मध्य प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार कार ने उन्हें ओवरटेक किया और साइड रगड़ते हुए आगे निकल गई। झटके से सोनम की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सोनम कार की खिड़की से बाहर सड़क पर जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही पति वैभव राघवन और बेटा शौर्यश रोते-बिलखते ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सीओ शिकोहाबाद (आईपीएस) जयबिंद कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों कारों को जब्त कर लिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -बॉक्स-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिवाली पर बेटे को लैपटॉप गिफ्ट करने का सपना रह गया अधूरा
दिवाली की खुशियों और छुट्टियों को पूरा परिवार एक साथ बिताने की तैयारी कर रहा था लेकिन पल भर में सब कुछ खत्म हो गया। सोनम अपने इकलौते बेटे शौर्यश को इस दिवाली एक खास तोहफा (लैपटॉप) देने वाली थीं लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। पति वैभव राघवन आगरा में प्रॉपर्टी डीलर हैं और ताजनगरी फेज-1 (ताजगंज) में रहते हैं। इकलौता बेटा शौर्यश राजस्थान के पिलानी (झुंझुनू) स्थित बिरला स्कूल में 10वीं का छात्र है जो दिवाली की छुट्टी पर छह दिन पहले ही घर आया था। मंगलवार को बेटे की तबीयत भी खराब हुई थी जिसे देखने के लिए सोनम आगरा आने की बात कह रही थीं। दिवंगत सोनम का मायका मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव चंदीपुरा में है। उनकी दो बहनें सीमा और काव्या इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं जबकि पति के ताऊ स्व. यादवेन्द्र रामौरिया वर्ष 1995 में शिक्षक एमएलसी रह चुके हैं। उनकी मौत पर दीवानी से कई अधिवक्ता भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पति वैभव ने बताया कि सोनम खुद ही कार चलाती थीं उन्होंने डेढ़ वर्ष पहले चालक को हटा दिया था।

कचहरी में शोक की लहर, जिला न्यायालय में शोकावकाश
सोनम चतुर्वेदी की असमय मौत की खबर मिलते ही जिला न्यायालय और कचहरी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। फिरोजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरवीर सिंह यादव ने कहा कि संपूर्ण न्यायिक परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला न्यायालय में शोकावकाश घोषित कर दिया गया जिसके बाद न्यायिक कामकाज पूरी तरह से स्थगित रहा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने शोक सभा कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक जाहिर करने वालों में डीजीसी क्राइम राजीव प्रियदर्शी, डीजीसी सिविल प्रभात सिंह नगीना, वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम सिंह, अजय कुमार यादव, भूरी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
वर्जन
घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में मृतका के पति से प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके से दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं।
- अनुज चौधरी, एएसपी देहात