Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   852 grams of charas (cannabis resin) seized from a youth from Haryana travelling on a bus

Bilaspur News: बस में सवार हरियाणा के युवक से 852 ग्राम चरस बरामद

Thu, 05 Nov 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
852 grams of charas (cannabis resin) seized from a youth from Haryana travelling on a bus
करमाला के पास फोरलेन पर नाकाबंदी के पकड़ा आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्शन टीम ने करमाला के पास फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बस में सवार युवक से 852 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर करमाला के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान टीम ने एक बस की तलाशी ली तो उसमें सवार युवक के कब्जे से 852 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सचिन (23) निवासी गांव पंछीजट्टां, तहसील घनौर, जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। मामले में पुलिस थाना स्वारघाट में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले में बरामद चरस के स्रोत और इसकी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed